फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest continues to save land in Sampurnanand Sanskrit University 161 employees mobilized

Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जमीन बचाने के लिए प्रदर्शन जारी, लामबंद हुए 161 कर्मचारी

Thu, 03 Nov 2022 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 09:10 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दो एकड़ जमीन बिजली विभाग को पट्टे पर देने के विरोध में शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों का धरना जारी है।

विज्ञापन
Protest continues to save land in Sampurnanand Sanskrit University 161 employees mobilized
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षक-कर्मचारी आमने सामने आ गए हैं। गुरुवार को 161 कर्मचारियों के हस्तारयुक्त चेतावनी पत्र को कुलपति को भेजा गया। इसके साथ ही इसकी प्रतिलिपि कुलाधिपति से लेकर जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की जमीन बचाने के लिए शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों का धरना जारी है। गुरुवार को भेजे गए हस्ताक्षर पत्र में कहा गया है कि कुलपति को विश्वविद्यालय की जमीन बचाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए लेकिन वह आंदोलन करने वालों को ही नोटिस भेज रहे हैं।

विज्ञापन

... तो विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद कर देंगे

हम लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और इससे विश्वविद्यालय का कोई कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है लेकिन फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. जितेंद्र कुमार, लालजी मिश्र तथा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी ने स्पष्टीकरण की निंदा करते हुए उसको वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पत्रों को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक, कर्मचारी और छात्र 11 नवंबर से विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद करके असहयोग के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी कुलपति की होगी। 

कर्मचारी संघ की बैठक में हुई निंदा
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण पत्र की निंदा की गई। बृहस्पतिवार को कर्मचारी संघ कार्यसमिति की बैठक सुशील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारियों की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से अपने दायित्व को निभा रहे हैं।

ऐसे में कर्मचारी संघ पर धरना प्रदर्शन से कार्य बाधित करने का आरोप लगाना उचित नहीं है। संघ ने मांग की है कि उक्त आरोप को वापस लिया जाए। 10 नवंबर तक आरोप पत्र निरस्त नहीं हुआ तो 11 नवंबर से कर्मचारी कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed