फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest

कंगना को द्रौपदी, प्रधानमंत्री को श्रीकृष्ण और कौरव दरबार के रूप में शिवसेना को दिखाया

Sat, 12 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest
वाराणसी। मुंबई में कंगना रणौत के ऑफिस में हुई तोड़फोड़ से अधिवक्ता भी नाराज हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया। वहीं, दीवानी कचहरी के अधिवक्ता श्रीपति मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्टर पोस्ट किया। इसमें द्रौपदी के चीरहरण का दृश्य है। इसमें द्रौपदी की जगह कंगना रणौत, कृष्ण की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कौरव दरबार के रूप में शिवसेना नेताओं की तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि कंगना रणौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई मनमानी कार्रवाई से वह आक्रोशित हैं। जिस प्रकार असंवैधानिक तरीके से एक महिला के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है, उसे दुबारा बनवाया जाए। महिला के साथ अत्याचार बंद हो। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर केंद्र सरकार कानून का राज्य स्थापित करे। प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह मुंबई जाकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे। पुतला जलाने के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार, अवनीश त्रिपाठी, राजा आनंद ज्योति सिंह, विनीत सिंह, शाहिद जमाल अंसारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, मनीष सिंह, त्रिपुरारी चैहान, आनंद पाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed