{"_id":"63e09f2b77798a0682726284","slug":"protest-by-former-councilor-by-lying-in-pit-said-water-flowing-on-varanasi-nai-sadak-road-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गड्ढे में लेट कर पूर्व पार्षद का प्रदर्शन, कहा- सड़क पर बह रहा पानी, आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गड्ढे में लेट कर पूर्व पार्षद का प्रदर्शन, कहा- सड़क पर बह रहा पानी, आने-जाने में परेशानी
Mon, 06 Feb 2023 12:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:03 PM IST
सार
नई सड़क (बेनिया) पर बह रहे पानी पूर्व पार्षद शाहिद अली ने सोमवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। गड्ढे में बह रहे पानी में लेट कर धरना दिया। हाथ में पोस्टर में लिखा था, देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे में लेट कर पूर्व पार्षद का प्रदर्शन,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नई सड़क पर बीते कुछ दिनों से पाइप में लिकेज के कारण पानी बह रहा है। पानी के बहाव के कारण सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके विरोध में पूर्व पार्षद शाहिद अली ने सोमवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। गड्ढे में बह रहे पानी में लेट कर धरना दिया। हाथ में पोस्टर में लिखा था, देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
शाहिद अली ने कहा कि पेयजल लाइन कई दिनों से लीक होने की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण बेनिया, नई सड़क से लगड़ा हाफिज मस्जिद तक सड़क पर फिसलन की स्थिति हो गई है। कहा कि जलकल संस्थान की इस लापरवाही से आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं पाइप लाइन में लिकेज से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का बेकार हो रहा है। इससे जलसंकट को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता उजागर हो रही है।
विज्ञापन