फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Proper eating and exercise is necessary to remove exam stress 'Stress Free Exam' program by Amar Ujala

Board exam 2023: 'तनाव मुक्त परीक्षा' के लिए अपनाएं ये टिप्स, एक्सपर्ट्स से जानें, कैसे करें तैयारी ?

Wed, 15 Feb 2023 12:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Feb 2023 12:02 PM IST
सार

डालिम्स रोहनिया में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी ने कहा कि छात्रों के लिए परीक्षा का समय काफी तनावपूर्ण होता है। परीक्षा के अलावा, प्रदर्शन की अपेक्षाएं, समय सीमा, कार्यभार जैसे कारक तनाव को प्रेरित कर सकते हैं। परीक्षाएं सामान्य प्रक्रिया हैं, इससे घबराने या डरने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Proper eating and exercise is necessary to remove exam stress 'Stress Free Exam' program by Amar Ujala
अमर उजाला का ‘तनाव मुक्त परीक्षा’ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सभी विषयों को बराबर समय दें। समय प्रबंधन जरूर करें। शॉर्ट नोट्स बनाएं। यह बातें अमर उजाला के  ‘तनाव मुक्त परीक्षा’ कार्यक्रम में आर्य महिला पीजी कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब में कहीं। उन्होंने परीक्षा के दौरान नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। 

विज्ञापन

डालिम्स रोहनिया में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी ने कहा कि छात्रों के लिए परीक्षा का समय काफी तनावपूर्ण होता है। परीक्षा के अलावा, प्रदर्शन की अपेक्षाएं, समय सीमा, कार्यभार जैसे कारक तनाव को प्रेरित कर सकते हैं। परीक्षाएं सामान्य प्रक्रिया हैं, इससे घबराने या डरने की जरूरत नहीं। पढ़ाई पर ध्यान दें। परीक्षा नहीं होने पर भी अध्ययन के समय को अपने दैनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए। समय का सही प्रबंधन करें। बहुत से छात्र अपनी पढ़ाई, शैक्षणिक कार्य या अन्य गतिविधियों में विलंब करते हैं, जिससे काम के ढेर लग जाते हैं और उन पर बोझ बढ़ जाता है। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए काम समय से करें। विशेषज्ञ ने बताया तनाव से दूर रहने के लिए योग, ध्यान करना चाहिए। इससे फोकस बढ़ता है। छात्र अपनी हॉबी के लिए कुछ समय जरूर निकालें।

विज्ञापन

 

Proper eating and exercise is necessary to remove exam stress 'Stress Free Exam' program by Amar Ujala
अमर उजाला के ‘तनाव मुक्त परीक्षा’ कार्यक्रम में विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त नींद और स्वस्थ भोजन लें 
छात्र स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें। तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम करना चाहिए। हर दिन कम से कम छह से सात घंटे सोना चाहिए। स्वस्थ भोजन करें। जितना हो सके जंक फूड से दूर रहें।

परिवार, दोस्ताें के साथ समय बिताएं
तनाव महसूस करने पर ऐसे व्यक्ति से बात करनी चाहिए जिस पर आप भरोसा करते हैं। अंदर ही अंदर तनाव विकसित करने से अच्छा है कि अपने विचारों को बाहर आने दें। परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed