फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   professor bhagirath tripathi selected for padm shree award

पद्म पुरस्कार 2018 की घोषणा, काशी के प्रो. भागीरथ त्रिपाठी को पद्मश्री सम्मान

Sat, 27 Jan 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 27 Jan 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
professor bhagirath tripathi selected for padm shree award
प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वागीश शास्त्री के उपनाम से विख्यात संस्कृत के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान् आचार्य प्रो. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी को वर्ष 2018 का पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। काशी के रहने वाले प्रो. त्रिपाठी को गुरुवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

भारत सरकार ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का निर्णय लिया है। प्रो. त्रिपाठी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कृत साहित्यकार, वैयाकरण, भाषावैज्ञानिक, योगी और तंत्रवेत्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन


84 वर्षीय प्रो. त्रिपाठी का जन्म मध्य प्रदेश के सागर जनपद के बिलइया गांव में हुआ था। इन्होंने 1959 ई में वाराणसी के टीकमणी संस्कृत महाविद्यालय में बतौर अध्यापक कार्य आरंभ किया था। इनके अब तक चार सौ से भी अधिक शोधलेख प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. त्रिपाठी को वर्ष 2013 के राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है। राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से उन्हें बाणभट्ट पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। करीब 30 साल तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को अपनी सेवा देने वाले आचार्य को 1982 में ही काशी पंडित परिषद की ओर से महामहोपाध्याय की पदवी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed