फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof. T. onyma became first winner in walking and slow cycle game on women's Day

Women's Day 2024: पैदल चाल और स्लो साइकिल में प्रथम विजेता बनीं प्रो. टी. ओनिमा, प्रतियोगिता में दिखाया जज्बा

Fri, 08 Mar 2024 06:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:25 PM IST
सार

Women's Day 2024: तीन किलो मीटर पैदल चाल शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. निर्मला होरो और अनंदिता चक्रवर्ती, गैर शिक्षण वर्ग में अनीता देवी, सुनीता सिंह, सरिता यादव और छात्राओं में रिपु कुमारी, प्रियंका सरोज, संध्या यादव ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Prof. T. onyma became first winner in walking and slow cycle game on women's Day
एंफीटिएटर मैदान के इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस खेलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीमा बच्चे को गोद और 3 वर्षीय बेटी को साथ लेकर खेलने पहुंचीं हैं, सरिता बचपन के शौक को जिंदा रखने, अंजना ने बचपन में खूब खेला पर परिवार से सपोर्ट नहीं मिला, खुशी खेल तो रही हैं पर स्पोर्ट्स में सिक्योरिटी कम नजर आ रही है। ये नजारे और उद्गार सामने आए बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर। मौका था वूमेंस डे के उपलक्ष्य में शुरू हुईं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का। पहले दिन पैदल चाल, स्लो साइकिल रेस, टेबल-टेनिस का आयोजन हुआ। पैदल चाल और स्लो साइकिल में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


तीन किलो मीटर पैदल चाल शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. निर्मला होरो और अनंदिता चक्रवर्ती, गैर शिक्षण वर्ग में अनीता देवी, सुनीता सिंह, सरिता यादव और छात्राओं में रिपु कुमारी, प्रियंका सरोज, संध्या यादव ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। स्लो साइकिल रेस शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. श्रुति त्रिवेदी, प्रो़ निर्मला होरो, गैर शिक्षण वर्ग में सरिता यादव, अंजना खरवार, रीमा सिंह क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


छात्राओं ने भी दिखाया जज्बा
टेबल-टेनिस में छात्राओं में अनन्या राय, आंचल जायसवाल व जाहरा बटोल ने क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल में छात्राओं और टेबल टेनिस में प्रोफेसर और स्टाफ के फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गए। इससे पूर्व विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार सिंह, रॉबीन सिंह, डॉ. प्रदीप खलखो मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed