फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   procession will take place in Kashi tomorrow on Maula Ali's birthday, religious leaders will throw light on hi

Varanasi: मौला अली विलादत पर कल काशी में निकलेगा जुलूस, सेमिनार में धर्मगुरु उनकी जिंदगी पर डालेंगे रोशनी

Sat, 04 Feb 2023 03:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

हजरत अली समिति के सचिव सैयद फरमान हैदर ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच फरवरी को सुबह नौ बजे टाउनहाल से जुलूस निकाला जाएगा, जिसका निचीबाग गुरुद्वारे के पास मुख्य ग्रंथी भाई धर्मवीर सिंह और मैनेजर भाई महेंद्र सिंह स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
procession will take place in Kashi tomorrow on Maula Ali's birthday, religious leaders will throw light on hi
मौला अली की जयंती पर कल काशी में निकलेगा जुलूस, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौला अली की विलादत का जश्न पांच फरवरी को मनाया जाएगा। हजरत अली समिति के सचिव सैयद फरमान हैदर ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच फरवरी को सुबह नौ बजे टाउनहाल से जुलूस निकाला जाएगा, जिसका निचीबाग गुरुद्वारे के पास मुख्य ग्रंथी भाई धर्मवीर सिंह और मैनेजर भाई महेंद्र सिंह स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन

जुलूस चौक, बुलानाला, दालमंडी, नई सड़क, काली महाल होते हुए दरगाहे फातमान पहुंचेगा। यहां लोग मौला अली के रौजे पर अकीदत पेश करेंगे। इसके बाद सेमिनार का आयोजन होगा। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, काशी धर्म प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ, फॉदर डैनिस फिलिप्स, कबीरमठ के उमेश कबीर, इमाम-ए-जुमा रांची (झारखंड) मौलाना तहजीब हसन, मौलाना गुलाम नबी आदि तकरीर पेश करेंगे। इस दौरान दुर्रे नजब अवार्ड मौलाना काजिम मेहंदी उरूज और डॉ. गजनफर, बाबुल इल्म अवार्ड मौलाना असद और हसन अब्बास खान को दिया जाएगा। विलादते अली अवार्ड अंजुमन हुसैनिया को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed