{"_id":"654a91fccb5d141e0c041a04","slug":"problems-not-solved-in-ten-years-salaries-stopped-varanasi-news-c-20-vns1013-415270-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दस वर्षों में नहीं किया समस्याओं का समाधान, वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दस वर्षों में नहीं किया समस्याओं का समाधान, वेतन रुका
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चंकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने मंंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडल के चकबंदी अधिकारियों संग बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दस वर्षों से अधिक के मामलों का समाधान करने वाले पांच चकबंदी अधिकारियों को वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
चकबंदी आयुक्त ने मिर्जापुर के ग्राम गौरा, मदईयां, अमोई, सोनभद्र के ग्राम भैसवार, वाराणसी के ग्राम कमौली, अजगरा, टिकरी, चंदौली के ग्राम महजी कुरहना, जौनपुर के ग्राम ढेगा, सुरीश लखेसर खपड़हा, लखल्या और गाजीपुर के ग्राम बेलराड़ी, चौरहीं, रायपुर, बाघपुर गांवों में चकबंदी कार्यों की जानकारी ली। वादों के निस्तारण के संबंध में अधिकारीवार समीक्षा की और जौनपुर में अत्यधिक अपील लंबित होने पर वहां एक अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी तैनात करने और भदोही के एक आशुलिपिक को संबद्ध करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन गांवों के अभिलेख जीर्ण-शीर्ण हैं, उनका डिजिटल फोटो-स्कैनिंग कराएं।