फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Probe the discovery of sacks in the sewer using CCTV footage: Ajay Rai

सीसीटीवी फुटेज से हो सीवर में बोरियां मिलने की जांच : अजय राय

Wed, 16 Sep 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Probe the discovery of sacks in the sewer using CCTV footage: Ajay Rai
Photo Title - फोटो : Samvad
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीवर लाइनों में बालू और सीमेंट की बोरियां मिलने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि जनसमस्याओं से ध्यान हटाने की जगह सीवर और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। वह मंगलवार को लहुराबीर स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। मौके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखी जाए। जांच की जाए। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि बोरियां कौन लेकर आया और सीवर में डालकर चला गया। यदि किसी ने जानबूझकर सीवर लाइन में अवरोध पैदा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना के बहाने शहर की सीवर, जलनिकासी और जलभराव की मूल समस्याओं से ध्यान नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर इस प्रकरण को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया और कहा कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर निगम में भाजपा का नेतृत्व है। इसके बावजूद बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि 2025-26 में जलनिकासी और सफाई के लिए करीब 115 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे। पूछा कि यह धनराशि किन कार्यों पर खर्च हुई। उन्होंने मांग की, कि इन मशीनों की खरीद के साथ उनके संचालन, उपयोग, रखरखाव और भुगतान का भी तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण कराया जाए। यह भी देखा जाए कि मशीनों का इस्तेमाल किन क्षेत्रों में और कितनी बार हुआ। अजय राय ने बीएचयू की व्यवस्थाओं और छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा चिकित्सा सेवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed