फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priynka mirzapur

प्रियंका मिर्जापुर- दो

Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
priynka mirzapur
मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में चुनार किले में लाए जाने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दबाव पुलिस और प्रशासन पर बढ़ने लगा। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारी उन्हें वापस वाराणसी भेजने के लिए मनाते रहे पर प्रियंका सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी रहीं। उनका कहना था कि अगर सोनभद्र नहीं जाने दिया गया तो वह रात में चुनार किले में ही रहेंगीं।
विज्ञापन

प्रियंका को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र के कार्यकर्ता चुनार किले पहुंचने लगे। शाम पांच बजे तक किले के बाहर करीब तीन सौ से ज्यादा की भीड़ लग गई थी। शाम पांच बजे डीएम अनुराग पटेल और एसपी अवधेश कुमार पांडेय ने प्रियंका गांधी से वाराणसी जाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने कहा कि वह जाएंगी तो सोनभद्र, नहीं तो पूरी रात चुनार किले में ही गुजारेंगीं। इससे पहले प्रियंका गांधी का काफिला दिन में करीब 11 बजे वाराणसी से नारायनपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने पुलिस वालों से पूछा कि किसके आदेश पर और क्यों रोका गया गया है? उन्होंने रोके जाने संबंधी लिखित आदेश की कॉपी भी मांगी। लेकिन आदेश न दिखा पाने पर वह चौकी के सामने ही धरने पर बैठ गईं थीं। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय, ललितेशपति त्रिपाठी भी धरने पर बैठे। प्रियंका गांधी डीएम और एसएसपी वाराणसी से भी रोके जाने संबंधी लिखित आदेश दिखाने को कह रही थीं। बाद में एसडीएम चुनार प्रियंका गांधी को अपनी गाड़ी से चुनार किले के गेस्ट हाउस ले गए।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनार किले में कहा कि सोनभद्र में धारा 144 लागू है तो वह केवल तीन लोगों के साथ वहां जाएंगी। वह पीड़ितों से मिलना चाहती हैं ताकि उन्हें ये अहसास हो कि उनके साथ कोई खड़ा है। वह अकेले नहीं हैं। कहा कि सुबह जब वह वाराणसी से मिर्जापुर पहुंचीं तो उन्हें रोक लिया गया। कहा गया कि वह सोनभद्र नहीं जा सकती हैं। अफसरों से आर्डर दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं दिखा पाए। अफसरों ने कहा रोकने का कोई लिखित आदेश नहीं है लेकिन ऊपर से फोन आया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि तब तो जरूर जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल के मूर्तिया गांव जा रहे कांग्रेस नेता भगवती चौधरी और उनके समर्थकों के काफिले को पुलिस और प्रशासन की टीम ने मड़िहान क्षेत्र के कलवारी में रोक दिया। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मूर्तिया जाने की सूचना पर समर्थकों के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed