फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priyanka gandhi tweet on cm yogi visit sonbhadra meet incident victim

सोनभद्र : सीएम योगी के दौरे पर प्रियंका ने किए दो ट्वीट, एक में कहा- अपना फर्ज पहचानना अच्छा है

Sun, 21 Jul 2019 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi tweet on cm yogi visit sonbhadra meet incident victim
प्रियंका गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सोनभद्र जाते समय पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर के नरायनपुर पुलिस चौकी के पास से हिरासत में ले लिया था। उसके बाद उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया। शनिवार को पीड़ित उनसे वहीं पर मिलने आए और इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गईं। इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने पांच मांगें रखीं।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के सोनभद्र दौरे पर प्रियंका गांधी ने दो ट्वीट किए।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है। अपना फर्ज पहचानना अच्छा है। उभ्भा को लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। उम्मीद है कि उभ्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि उभ्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया, तब उप्र सरकार को भी लगा कि कोई गंभीर घटना घटी है। आज जो घोषणाएं की गई हैं, उनपर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिले और सबसे जरूरी कि गांव के लोगों की पूरी सुरक्षा हो।

 



प्रियंका गांधी की सरकार से पांच मांगें :
सोनभद्र के उभ्भा गांव के पीड़ितों के साथ मीडिया से मुखातिब प्रियंका गांधी ने सभी पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी। घटना में मरने वाले और घायलों दोनों को इतनी ही राशि देने की मांग की। घटना के बाद जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, जिससे जल्द निबटारा हो और दोषियों को सजा मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन का मालिकाना हक आदिवासी किसानों को मिले। उस जमीन पर सालों से आदिवासी खेती करते आ रहे हैं। अब उन्हें इसका मालिकाना हक दिया जाए। पीड़ित पक्ष के भी लोगों के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसे जल्द खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed