फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Privatization of railways Save the country committee will be formed at every major station

रेलवे मेंस फेडरेशन ने कहा: हर बड़े स्टेशन पर बनेगी रेल बचाओ देश बचाओ समिति, नहीं होने देंगे निजीकरण

Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि यूनियन रेल उत्पादन इकाइयों, कालोनियों, स्टेशनों, माल गोदामों और स्टेडियम के प्रस्तावित नीलामी व मुद्रीकरण का हमेशा विरोध करेगी।

विज्ञापन
Privatization of railways Save the country committee will be formed at every major station
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारी विश्रामालय में प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के हर बड़े रेलवे स्टेशन पर रेल बचाओ देश बचाओ समिति का गठन किया जाएगा। सरकार रेलवे का निजीकरण करना चाहती है। हम सरकार की कारपोरेट घरानों से किसी भी प्रकार की संधि का विरोध करेंगे और निजीकरण नहीं होने देंगे। यह बातें सोमवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ से वाराणसी आए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कैंट स्टेशन स्थित रेलवे अधिकारी विश्रामालय में कही।

विज्ञापन


वहीं, अपने नेता के इंतजार में कैंट स्टेशन पर खड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यूनियन रेल उत्पादन इकाइयों, कालोनियों, स्टेशनों, माल गोदामों और स्टेडियम के प्रस्तावित नीलामी व मुद्रीकरण का हमेशा विरोध करेगी। जल्द ही कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी का गठन होगा। पहले की तरह 43 हजार से ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मियों को भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार से 49 सूत्रीय मांग की गई है। समय से हल नहीं निकला तो सरकार विरोध के लिए तैयार रहे। अंत में न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने व गारंटेड पेंशन दिलाने की भी बात कही। प्रेसवार्ता में सहायक महामंत्री आरके पांडेय, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मंत्री एनवी सिंह व सहायक मंडल मंत्री एसके सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed