फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private school teacher molest class three girl student at ballia

निजी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट

Wed, 09 Jan 2019 09:39 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: utpal utpal Updated Wed, 09 Jan 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
private school teacher molest class three girl student at ballia
यूपी के बलिया जिले के रसड़ा स्थित से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। निजी स्कूल के अध्यापक पर कक्षा तीन की छात्रा से  अश्लील हरकत व मारपीट का आरोप लगा है।  छात्रा के पिता ने अध्यापक पर मारपीट व बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी राजीव कुमार वर्मा पुत्र स्व. सोहनलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री कस्बा के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। विद्यालय के अध्यापक शंकर दयाल पाण्डेय पुत्र रमेश चंद पाण्डेय ने होमवर्क ना करने पर मेरी पुत्री की चोटी पकड़कर विद्यालय में घुमाने के साथ-साथ चेहरे व शरीर पर पिटाई कर दिया।
विज्ञापन


मेरी पुत्री रोते हुए घर आकर आपबीती बताई। हम अपने मित्र वेदव्यास सिंह के साथ विद्यालय पर शिकायत करने पहुंचे तो अध्यापक ने मेरी पुत्री को मेरे सामने ही भला बुरा कहते हुए कहने लगे की तुमको मैंने बोला था कि तुम घर पर जाकर कुछ मत कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मैंने अध्यापक का विरोध किया तो वह अपशब्द कहते हुए लोहे का रॉड उठाकर अध्यापक और उसका भाई हम लोगों को मारना लगा। जिससे हम लोगों को गंभीर चोटें आई हैं । इसके पूर्व में भी वह अध्यापक मेरे बेटी का टिफिन लेकर खा जाता था एवं अश्लील हरकतें करता था। इसकी शिकायत विद्यालय में किया था। तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed