फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prisoner ran away from mental hospital varanasi in afternoon called his brother and then caught him in evening

Varanasi News: मानसिक अस्पताल से दोपहर में भागा बंदी, किसी को भनक तक नहीं लगी, भाई को फोन किया तो शाम में पकड़ाया

Mon, 20 Jun 2022 12:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 12:12 PM IST
सार

 वाराणसी जिला जेल में बंद हत्या के आरोप में बंद संतोष मौर्य को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर वह अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर निकल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। 

विज्ञापन
prisoner ran away from mental hospital varanasi in afternoon called his brother and then caught him in evening
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय से रविवार की दोपहर में एक बंदी के फरार होने से अफरातफरी मच गई। वह हत्या के आरोप में चार साल से जेल में बंद है। उसे 11 जून से ही उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घंटों तलाश के बाद बंदी शाम को मिला तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तब जाकर अस्पताल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


चंदौली जिले के सैयदराजा नौबतपुर तेजोपुर निवासी संतोष मौर्य पिछले चार साल से दहेज हत्या के मुकदमे में वाराणसी जिला जेल में बंद है। उस पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है। उसे 11 जून 22 को ही मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर वह अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर निकल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


अस्पताल से निकलने के बाद  फुलवरिया जाकर किसी के मोबाइल से अपने भाई विनोद मौर्या के मोबाइल नंबर पर फोन कर अस्पताल से वापस ले जाने की बात कही। संतोष ने भाई से बातचीत में अस्पताल में मारने-पीटने की शिकायत भी की। सूचना पर भाई विनोद मौर्या  सैयदराजा से अपने फूफा सीताराम मौर्या को लेकर फुलवरिया पहुंचे और संतोष को वापस  मानसिक चिकित्सालय में लाकर भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed