फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Principal Secretary to PM saw the condition of facilities in the Dham, explored possibilities

वाराणसी: पीएम के प्रमुख सचिव ने धाम में देखा सुविधाओं का हाल, दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखी

Fri, 29 Sep 2023 07:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 07:47 AM IST
सार

गुरुवार की शाम को प्रमुख सचिव का काफिला काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने से पहले प्रमुख सचिव ने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Principal Secretary to PM saw the condition of facilities in the Dham, explored possibilities
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं का जायजा लिया और विस्तार की संभावनाएं भी तलाशी। बनारस दौरे पर आए प्रमुख सचिव ने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया और अधिकारियों से श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को प्रमुख सचिव का काफिला काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने से पहले प्रमुख सचिव ने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से दर्शन पूजन और षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। दर्शन पूजन करने के बाद प्रमुख सचिव ने पूरे धाम परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से धाम में श्रद्धालुओं को मिलने वाली एक-एक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वह दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। बृहस्पतिवार को प्रधान सचिव पीके मिश्रा, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरथा, जस्टिस सुधीर कुमार जैन मां गंगा की आरती में शामिल हुए। न्यायमूर्ति बीवी नागरथा ने विजिटर बुक में लिखा कि गंगा आरती सर्वोच्च प्रकार का एक आध्यात्मिक अनुभव है, काशी में मां गंगा की आरती अद्भुत है। भगवान महादेव और मां गंगा हमारे महान देश भारत पर कृपा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed