फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal Secretary MP Agarwal inspected land and map including mosque inside UP College campus Varanasi

UP College Varanasi: 88 एकड़ के कैंपस का पूरा नक्शा ले गए प्रमुख सचिव, सेल्फ फाइनेंस विभाग भी खुलेंगे

Sun, 20 Apr 2025 09:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 20 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल यूपी कॉलेज में 88 एकड़ के कैंपस का पूरा नक्शा ले गए। उन्होंने कहा कि परिसर में सेल्फ फाइनेंस विभाग भी खुलेंगे। 

विज्ञापन
Principal Secretary MP Agarwal inspected land and map including mosque inside UP College campus Varanasi
यूपी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने शनिवार को यूपी कॉलेज परिसर के अंदर मस्जिद समेत भूमि और मानचित्र का निरीक्षण किया। विज्ञान भवन का मानचित्र, कृषि संकाय, भौतिक विज्ञान विभाग, सारे लैब, स्वायल साइंस लैब, हॉर्टीकल्चर भी पहुंचे। मानचित्र देखने के बाद छात्र और छात्राओं से बातचीत की। 88 एकड़ में फैले कैंपस का सारा मानचित्र भी साथ लेकर गए।

विज्ञापन


किसी तरह की दिक्कत या विवाद न हो इसकी भी रिपोर्ट तलब की। परिसर के अंदर डेयरी में गाय, भैंस और अन्य जानवरों के बारे में जानकारी लेते हुए तस्वीरें लीं। वहीं, एग्री कल्चर फार्म और पशुपालन यूनिट में भी पहुंचे। यूपी कॉलेज के अंदर रानी मुरार, राजर्षि पब्लिक स्कूल, आरएसएमटी और इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

खुलेंगे सरकारी और सेल्फ फाइनेंस विभाग

Principal Secretary MP Agarwal inspected land and map including mosque inside UP College campus Varanasi
यूपी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव ने कहा कि 6 महीने में बनारस को एक और सरकारी विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। वह यूपी कॉलेज की ही बात कर रहे थे। प्रो. सिंह ने आगे कहा कि विवि का दर्जा मिलने के बाद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर और स्टाफ समेत बड़ी संख्या में नए पदों का सृजन होगा। नए विभाग भी खोल जाएंगे। विधि संकाय, नर्सिंग कॉलेज, पैरा मेडिकल और कंप्यूटर साइंस सेंटर आदि भी चलेंगे। सेल्फ फाइनेंस विभाग भी खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ और एकेटीयू के नहीं होंगे कोर्स

प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार समेत जिन एजेंसियों से अनुदान मिलता है वो भी मिलेगा। काशी विद्यापीठ और एकेटीयू से संबद्ध जो भी कोर्स चल रहे हैं वो सभी यूपी कॉलेज के ही होंगे। यूजीसी की भी जरूरतें होंगी पूरी की जाएगी। प्रो. सिंह के अनुसार दो दिन पहले निरीक्षण का आदेश आया था। शनिवार को 11 बजे वह पहुंचे और सबसे पहले राजर्षि माल्यार्पण कर फिर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed