फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal fainted while drinking water, died in hospital

Varanasi News: पानी पीते-पीते बेहोश हुए प्रधानाध्यापक, अस्पताल में मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Principal fainted while drinking water, died in hospital
लोहता (वाराणसी)। कोटवा में पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी के दौरान फुलवरिया के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय राज सरोज (52) पानी पीने के दौरान गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि प्रधानाध्यापक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
विज्ञापन

लहरतारा बौलिया की पसियाना गली निवासी अभय राज सरोज की ड्यूटी सिपाही भर्ती परीक्षा में कोटवा स्थित देव पब्लिक स्कूल में लगी थी। स्कूल में स्टाफ ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हुई थी। उसी दौरान अभय राज सरोज पानी पीने के लिए स्कूल प्रांगण पहुंचे, जहां पानी रखा हुआ था। पानी पीते ही वह बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें सरकारी गाड़ी से हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें देखने के बाद बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। बीएचयू अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभय राज सरोज की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी बेबी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को केशरीपुर बीआरसी पर शाेक सभा हुई। शिक्षकों ने ड्यूटी के दौरान प्रधानाध्यापक अभय राज सरोज के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और रोष जताया। शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि बीमार व विकलांग शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। हमारी बातों को नहीं सुना जाता है। उन्होंने अभय राज सरोज के परिजनों को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी देने की मांग की। शोकसभा में अनूप सिंह, राजेश सिंह, अतुल तिवारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed