फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Teacher allegations of molesting female students police force arrived at school in varanasi

Varanasi News: 20 दिन से चार छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था प्रधानाध्यापक, स्थानीय लोगों ने घेरा स्कूल

Mon, 09 Feb 2026 11:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:21 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इसे लेकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Teacher allegations of molesting female students police force arrived at school in varanasi
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के शिवपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा चार की चार छात्राओं के यौन उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी प्रधानाध्यापक पिछले 20 दिनों से छात्राओं को मॉनीटर बनाने और परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का प्रलोभन देकर अश्लील हरकतें कर रहा था। आरोपी प्रधानाध्यापक स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय परिसर का घेराव कर प्रधानाध्यापक को उनके ही कक्ष में करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। 

विज्ञापन




सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसडीएम नितिन सिंह, एडीसीपी और चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पदमाकर सिंह को हेलमेट पहनाकर भीड़ से बचाते हुए हिरासत में लिया।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धमकी और अश्लीलता का आरोप
परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था और विरोध करने या घर पर बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी देता था। शनिवार को जब एक छात्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की और रोते हुए पूरी बात बताई, तब जाकर मामला खुला। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार सुबह स्कूल खुलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

क्या बोले अधिकारी

विद्यालय परिसर में घटी यह घटना बेहद शर्मनाक है। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग श्रीवास्तव, बीएसए

आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चियों के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed