फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal accused of making indecent remarks against CM Yogi in azamgarh

यूपी: प्रधानाचार्या समेत दो और शिक्षिकाओं पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Mon, 09 Dec 2019 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Principal accused of making indecent remarks against CM Yogi in azamgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी मामले की जांच में राजकीय बालिका इंटर कालेज बघवार की प्रभारी प्रधानाचार्या और दो अन्य शिक्षिकाओं पर आरोप की पुष्टि हुई है। अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को आरोप पत्र तामील कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज बघवार के नाम से बने व्हाट्स एप ग्रुप में मई 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी हुई थी। इस ग्रुप को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या संचालित कर रही थीं।
विज्ञापन


तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने इसकी शिकायत डीआईओएस और माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा से की थी। इसके बाद शासन स्तर से जांच कराई गई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रभारी प्रधानाचार्या और दो अन्य शिक्षिकाओं पर आरोप की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा को पत्र भेजकर राजकीय बालिका इंटर कालेज बघवार की प्रधानाचार्या और अन्य दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को आरोप पत्र तामील कराने का निर्देश दिया है। 23 नवंबर को आए पत्र में संयुक्त शिक्षा निदेशक को इन तीनों पर होने वाले अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है। जल्द कार्रवाई पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed