{"_id":"5baa8169867a557ebd6880f5","slug":"prime-minister-office-take-update-about-bhu-outrage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल को लेकर पीएमओ ने लिया अपडेट, मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल को लेकर पीएमओ ने लिया अपडेट, मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू परिसर में सोमवार देर रात हुए उपद्रव का संज्ञान प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी लिया है। मंगलवार को जहां पीएमओ ने दिनभर के घटनाक्रम का अपडेट लिया, वहीं प्रदेश शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को बीएचयू प्रशासन के संपर्क में रहने और उनके निर्णयों के कियान्वयन का निर्देश दिया है।
इस बीच खुफिया इकाइयों ने पीएमओ, गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। मेडिकल छात्र और कला संकाय के छात्रों के बीच विवाद के बाद उपद्रव पर पीएमओ ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
विवाद का कारण, विवाद को बढ़ने से नहीं रोक पाने के पीछे जिम्मेदारी, बीएचयू प्रशासन की भूमिका, प्रशासन की भूमिका सहित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। शासन भी बीएचयू के अशांत माहौल पर चिंतित है और बीएचयू प्रशासन के साथ समन्वय कर अधिकारियों को माहौल पर नियंत्रण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम सुरेंद्र सिंह ने अलग-अलग समय में कुलपति और चीफ प्रॉक्टर के साथ बैठक कर स्थिति पर नियंत्रण के लिए चर्चा की। इसमें आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि बीएचयू प्रशासन जो भी निर्णय करेगा उसका क्रियान्वयन कराया जाएगा।

प्रशासन ने शुरू की बाहरी तत्वों की पहचान
पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते कमिश्नर
- फोटो : amar ujala
बीएचयू में विवाद के बाद बाहरी तत्व छात्रों की भीड़ में घुसकर माहौल को अराजक बना रहे हैं। प्रशासन को मिले इस इनपुट के बाद हॉस्टल से अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कुछ बाहरी तत्वों को प्रशासन ने चिहिन्त भी कर लिया है। इस बीच हॉस्टल खाली करने के नोटिस के बाद पढ़ने वाले छात्र चले गए हैं।
अधिकारियों और बीएचयू प्रशासन ने बैठक कर शैक्षणिक माहौल बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसमें व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बिगड़े माहौल को सुधारने के लिए बीएचयू प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी सक्रिय सहयोग करेगा। इसके तहत बीएचयू प्रशासन के साथ अधिकारी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
प्रशासन को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक लगातार बिगड़ रहे विश्वविद्यालय का माहौल खराब होने के पीछे बाहरी और अंवाछनीय तत्वों की भूमिका है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के साथ हुई बैठक में खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया। बीएचयू प्रशासन की सहमति के बाद हॉस्टल और अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।