फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime minister narendra modi will interact with 100 corona warriors of varanasi konw full deatils

अपने संसदीय क्षेत्र के 100 कोरोना योद्धाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी, भविष्य की तैयारियों का लेंगे जायजा

Thu, 20 May 2021 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 10:04 PM IST
सार

कोरोना के खिलाफ वाराणसी की लड़ाई की प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी मॉडल की प्रशंसा की. शुक्रवार को वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 100 कोरोना योद्धाओं से संवाद करेंगे।  शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे ऑनलाइन संवाद के माध्यम वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
Prime minister narendra modi will interact with 100 corona warriors of varanasi konw full deatils
कोरोना हालात पर पीएम की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना से जारी जंग में सफलता की ओर बढ़ रहे बनारस के कोरोना योद्धाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीधा संवाद करेंगे। महज डेढ़ महीने में कोरोना संकट से उबरने में वाराणसी मॉडल पर बात करेंगे। टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट के साथ प्रशासनिक कार्य कुशलता की जानकारी लेंगे। कोराना संकट में मरीजों की सेवा में जुटे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस चालक सहित अन्य कर्मचारियों से पीएम बात करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल, ईएसआईसी, मंडलीय अस्पताल, डीआरडीओ समेत अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 100 लोगों की सूची तैयार हो गई है, जो आयुक्त सभागार में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे ऑनलाइन संवाद के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाया जाएगा। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जिम्मेदारियों में लगे अधिकारियों, कोविड अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सुबह 10 बजे तक कमिश्नरी सभागार में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना योद्धाओं से बात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण का हाल और तीसरी लहर की तैयारियों की जानकारी लेंगे। इस दौरान बीएचयू, डीआरडीओ, दीनदयाल राजकीय जिला अस्पताल, ईएसआईसी सहित अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों से कोरोना संक्रमण की जानकारी लेंगे।

इसमें पीएम चिकित्सकों की भूमिका और संकट काल के उनके अनुभवों को साझा करेंगे। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर की जबरदस्त चपेट में आए वाराणसी ने डेढ़ महीने में स्थिति को संभाल लिया है। 40 फीसदी तक पहुंचा संक्रमण दर अब पिछले तीन दिनों से तीन फीसदी पर पहुंच गया है। एक अप्रैल से संक्रमण दर बढ़ने का सिलसिला अब थमने लगा है।

मगर, अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण की दर 40 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई। मगर, 18 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद कर उन्हें टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट का मंत्र दिया था। उस समय अस्पतालों में बेड से लेकर आक्सीजन तक की दिक्कत हो गई थी। मगर, पीएम के संवाद के बाद पीएमओ सक्रिय हुआ और आक्सीजन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ हुई। इसके साथ ही प्रशासन की सजगता के वजह से संक्रमण की रफ्तार भी थमने लगी।

तीसरी लहर के प्रति नई रणनीति बताएंगे पीएम

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि दूसरी लहर के संकट काल में पीएम मोदी ने टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का मंत्र दिया था। वाराणसी सहित देश भर में तीसरी लहर की आशंका है, ऐसे में उम्मीद है कि पीएम तीसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति बताएंगे। अस्पतालों में बच्चों के आईसीयू और अन्य संसाधनों के साथ बच्चों को कोरोना के प्रति जागरुक करने की पहल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed