फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prime Minister Narendra Modi to visit Kashi on Dev Diwali will address public meeting

काशी में गंगा की लहरों से देव दीपावली को निहारेंगे पीएम मोदी, मिर्जामुराद में करेंगे जनसभा

Tue, 24 Nov 2020 11:02 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to visit Kashi on Dev Diwali will address public meeting
पीएम नरेंद्र मोदी

काशी में हर साल मनाए जाने वाला देव दीपावली इस बार खास होगा। घाटों पर दीपों की जगमगाहट के साथ ही सजावट की भव्यता को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निहारने काशी आ रहे हैं। गंगा की लहरों के बीच नाव से पीएम न केवल देव दीपावली की अद्भुत छटा देखेंगे बल्कि काशी विश्वनाथ का भी अवलोकन करेंगे। इसके पहले मिर्जामुराद में पांच हजार लोगों की जनसभा को भी पीएम मोदी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


तीस नवंबर को पीएम के दौरे को लेकर डोमरी-सूजाबाद में हेलीपैड बनाए जाने के साथ ही मिर्जामुराद स्थित जनसभा स्थल पर भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। देव दीपावली के दिन पहला दीपक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा को समर्पित करेंगे। मिर्जामुराद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होने वाली पीएम की जनसभा में पांच हजार लोगों को पास जारी किया जाएगा। पासधारकों को ही अंदर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

हालांकि पीएमओ की ओर से कोई फाइनल कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम में पीएम मिर्जामुराद के बाद डोमरी-सूजाबाद हेलीपैड पर उतरकर गंगा में नाव से देव दीपावली को देखेंगे। यहां से फिर सारनाथ जाकर लाइट एंड साउंड शो को भी देखेंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण कर सकते हैं। पीएम के आगमन की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी चुनाव आचार संहिता की वजह से पीएम के कार्यक्रम की अनुमति चुनाव आयोग से जो मांगी गई है, वह नहीं आई है। 

परियोजनाओं के लोकार्पण पर हो रहा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा भी वह काशी को कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन मंथन में जुट गया है। लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची भी तैयार कराई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीएम सिटी फारेस्ट का शिलान्यास कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed