फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi reached Varanasi on Ravidas Jayanti shared his views on social media.

PM Modi In Varanasi: 'संत गुरु रविदास जी के संदेशों को अपनाकर आज भारत विकास पथ पर', पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

Fri, 23 Feb 2024 02:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 02:36 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो तीसरी बार संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन पहुंचे। एक्स अकाउंट पर अपने भाव साझा करते हुए लिखा, 'महान संत गुरु रविदास जी के संदेशों को अपनाकर आज का भारत विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है'।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi reached Varanasi on Ravidas Jayanti shared his views on social media.
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां सीरगोवर्धन में शंखवादन से उनका स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो तीसरी बार संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन पहुंचे। यहां जनरल सेक्रेटरी सतपाल बिरदी ने गुरु दरबार की तरफ से पीएम मोदी को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन


वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर अपने भाव साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'महान संत गुरु रविदास जी के संदेशों को अपनाकर आज का भारत विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। वाराणसी में उनकी 647वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह को संबोधित कर रहा हूं'।
विज्ञापन

 

जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी यह विशेष जिम्मेदारी बनती है कि मैं आप सभी की सुविधाओं का ख्याल रखूं, यह मेरा दायित्व है। इस पावन समय पर मुझे अपना दायित्व पूरा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी से हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है, जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इस योजना में रविदास मंदिर के लिए भी कार्य होगा। सड़कों से लेकर भजन-कीर्तन के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भक्तों को आध्यात्मिक लाभ मिले साथ ही उनकी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed