अखिलेश का बड़ा हमला, समाजवादियों से डरे हुए हैं पीएम मोदी
आरोप लगाया कि समाजवादियों से पीएम मोदी डरे हुए हैं, इसलिए बनारस में तीन दिन से रुके हुए हैं। कहा कि सपा सरकार बनने पर हर गरीब महिला को एक हजार रुपये पेंशन दिया जाएगा। कहा कि नौजवान, किसान, बुनकर हमारे साथ हैं, हम जरूर चुनाव जीतेंगे।
महिलाओं के हूजुम से खुश सीएम अखिलेश ने कहा कि जहां महिलाओं का हुजूम हो उसकी सरकार बनती है। ज्ञानपुर के पूर्व सपा विधायक विजय मिश्र के बारे में कहा कि यह बहुत अजीब इंसान है, इनसे पैसे ले लेना पर वोट मत देना।
कहा कि हमनें समाजवादी सरकार के 10काम बताए, प्रधानमंत्री जी से उनके 10 काम पूछे। जवाब नहीं मिला। पत्थरवाली सरकार की नेता जब भाषण पढ़ती हैं, तो जनता सोती है। बुआ जी, बीजेपी से कब गठबंधन मना लें, किसी को पता नहीं चलेगा। मिर्जापुर से भदोही की सड़क कभी ठीक नहीं थी, हम आरसीसी सड़क बना रहे हैं। अगले 40साल तक ये सड़क टिकेगी ।