फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prime Minister emphasis to promote local Challenge of carpet industry in Bhadohi

प्रधानमंत्री के लोकल को बढ़ावा देने के जोर पर कालीन नगरी में कारपेट उद्योग के सामने चुनौती

Thu, 14 May 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister emphasis to promote local Challenge of carpet industry in Bhadohi
demo pic - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल, ग्लोबल और व्होकल के अर्थशास्त्र से कालीन उद्योग गफलत में पड़ गया है। स्थितियां पूरी तरह स्पष्ट न हो पाने के कारण पूरी तरह से विदेशी बाजार पर निर्भर कारपेट इंडस्ट्री में नई चुनौतियों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन

भदोही में चार सौ साल से अधिक पुरानी कालीन बुनाई की विरासत अब लगभग छह हजार करोड़ के कारोबार का रूप ले चुकी है। देश भर के निर्यात का 60 फीसदी हिस्सा अकेले भदोही परिक्षेत्र के जिम्मे आता है। लेकिन, जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, इस उद्योग की हालत पतली हो चली है।
विज्ञापन



दो हजार करोड़ से अधिक का तैयार माल विभिन्न कारखानों और गोदामों में डंप पड़ा है। अमेरिका, यूरोप समेत दुनिया के अन्य देशों में कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुए बाजार से चिंतित कारोबारी इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोकल उत्पाद के लिए लोकल स्तर पर ही बाजार तैयार करने की कोशिश से जुड़े प्रधानमंत्री का वक्तव्य सामने आने के बाद कालीन उद्यमियों की पेशानी पर बल पड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालीन उद्यमी सुमित सिंह कहते हैं कि नई अवधारणा को अभी समझने की जरूरत है। कारोबार के लिए स्थानीय स्तर पर कोई बाजार नहीं है। सुरेश मिश्र कहते हैं कि या तो सरकार देश के अन्य हिस्सों में इसके लिए बाजार तैयार करे, नहीं तो उद्योग मर सकता है।

नफा-नुकसान के बाजार में बुनकरों का घाटा
देश के 12 हजार करोड़ के कालीन निर्यात में बुनकरों की सेहत हमेशा से खराब रही है। अब भी डेढ़ से दो सौ मंजूरी में ही बुनकर काम करते हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन में कारोबार पर असर पड़ने से यह काम धाम भी बंद पड़ा है। सरकारी इमदाद से काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed