{"_id":"572276a64f1c1b6330a91cb3","slug":"primary-health-center-in-the-village-will-open-chituni","type":"story","status":"publish","title_hn":"छितौनी गांव में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छितौनी गांव में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के छितौनी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। ग्राम सभा की तीन एकड़ जमीन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से क्षेत्र के 11 गांवों के लोगों को राहत मिल जाएगी। उन्हें इलाज के लिए दस किलोमीटर दूर काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
ब्लॉक के कोटवा, मुस्लिमपुरा आदि गांवों में कभी डेंगू तो कभी चिकन पाक्स के मरीज मिलते रहते हैं। पास में कोई स्वास्थ्य केंद्र न होने की वजह से मरीजों को भागदौड़ करनी पड़ती हैं। इसको देखते हुए लोहता इलाके में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए विभाग की ओर से काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। अधिकारियों ने इसके लिए दो-तीन गांवों में जमीन भी देखी लेकिन बात नहीं बन सकी थी। अब छितौनी ग्राम सभा में तीन एकड़ जमीन मिल जाने के बाद विभाग ने यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारियां तेज कर दी है।
इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से सरहरी, कौरौती, कोरौत, मंगलपुर, बखरिया, भरथरा, घमहापुर, भट्ठी, टडिया,परजनपुर, सुरही तथा बनकट गांव के लोगों को लाभ होगा।