{"_id":"5e5170848ebc3ef3951e2f99","slug":"priests-will-not-be-able-to-offer-prayers-in-the-temples-as-per-their-own-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने समझा श्रद्धालुओं का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने समझा श्रद्धालुओं का दर्द
Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के मंदिरों में पंडा या पुरोहितों की मनमानी से श्रद्धालुओं को होने वाली समस्या का दर्द जब शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया तो प्रतिक्रिया देने वालों की झड़ी लग गई। हालांकि, उक्त बातें सीएम योगी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शनिवार को काशी के संदर्भ में कही गई थी।
विज्ञापन
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के आफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया है-”मंदिरों में जाने पर लोगों को जबरदस्ती रक्षासूत्र बांधने पर होने वाली पंडागीरी से बहुत परेशानी होते थे। हमने इस समस्या का भी समाधान निकाला है और तय किया है कि कोई भी पंडा या पुरोहित अपने अनुसार पूजा नहीं करवाएगा।
विज्ञापन
विंध्याचल में दर्शन को लगी कतार
इस ट्वीट के बाद रिट्वीट, रिप्लाई व लाइक की जैसे बाढ़ सी आ गई। मंदिरों में अव्यवस्था से श्रद्धालुओं में किस कदर गुस्सा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नौ घंटे में साढ़े छह हजार लाइक और 12 सौ से ज्यादा रिट्वी्ट के साथ ही सैकड़ों कमेंट लोगों ने किए। शनिवार को डेढ़ बजे दोपहर हुए ट्वीट के बाद रात साढ़े दस बजे तक रिट्वीट 1247, लाइक 6777 लाइक हो चुके थे।