राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आएंगे वाराणसी, तैयारियों में लगा प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इसके बाद वह सोनभद्र में भी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन को मिले प्रारंभिक प्रोटोकॉल के अनुसार अभी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी कि वह किस-किस कार्यक्रम में जाएंगे।
जिला प्रशासन ने बताया कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। साथ मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन भी करेंगे। राष्ट्रपति के आने की सूचना के बाद से प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था में लग गया है।
प्रशासन के अनुसार 14 मार्च शनिवार शाम को वाराणसी एयरपोर्ट आने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे, बाद में गंगा आरती भी देखेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार बीएचयू में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
15 मार्च को वह सोनभद्र जाएंगे। वहां पर आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का कहना है कि दो दिवसीय दौरे पर 14 को आएंगे राष्ट्रपति के आने की सूचना है। अभी तक राष्ट्रपति कार्यालय से कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी है।