फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Draupadi Murmu first visit to Varanasi Security will be strengthened from airport to temple

राष्ट्रपति मुर्मू का पहला वाराणसी दौरा: एयरपोर्ट से श्रीकाशी विश्वनाथ तक तगड़ी होगी सुरक्षा, चमकाए जा रहे घाट

Wed, 08 Feb 2023 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Feb 2023 11:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 13 फरवरी को प्रथम वाराणसी आगमन हो रहा है। वह करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। 1

विज्ञापन
President Draupadi Murmu first visit to Varanasi Security will be strengthened from airport to temple
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है। यातायात रूट डायवर्जन और एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक तगड़ी सुरक्षा का खाका खींचा गया। तैयारियों के बाबत बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। ब्लू बुक के तहत प्रोटोकॉल के बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा का एक मानक है। ब्लू बुक के अनुसार उनकी सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। 12 फरवरी को अतिरिक्त फोर्स को उनकी ड्यूटी ब्रीफ कर दी जाएगी। 13 फरवरी को राष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति अपने वाराणसी दौरे में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही गंगा आरती में भी शामिल होंगी। बतौर राष्ट्रपति यह उनका पहला वाराणसी दौरा होगा। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं।  गंगा घाटों की साफ-सफाई और सजावट भी की जा रही है। घाटों को चमकाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बन रहा सेफ हाउस

राष्ट्रपति के काशी दौरे को लेकर जिला, पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सरकारी अस्पतालों के साथ ही बीएचयू अस्पताल में भी सेफ हाउस बनाया जाएगा।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी के साथ ही पड़ोसी जिला चंदौली से भी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की गई है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति की फ्लीट में एंबुलेंस के साथ ही आयोजन स्थलों पर विशेष स्वास्थ्य टीम मुस्तैद रहेगी। नियमानुसार मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, बीएचयू अस्पताल के साथ ही जिले में कुछ निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। यहां सेफ हाउस बनाए जाने के साथ ही चिकित्सकों को जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर पड़ोसी जिला चंदौली से भी स्वास्थ्य कर्मियों की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed