फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President award to SSP varanasi

एसएसपी जोगेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Mon, 26 Jan 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Mon, 26 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
President award to SSP varanasi
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इनके अलावा, आईजी बरेली विजय सिंह मीना समेत उत्तर प्रदेश के सात अन्य पुलिस अधिकारियों को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई।
विज्ञापन


जारी सूची के मुताबिक एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत पांच पुलिसकर्मियों को 2012 में मऊ में हुई मुठभेड़ में उनके साहस और नेतृत्व के लिए यह पदक दिया जा रहा है। वहीं एसपी प्रोटोकाल डीपीएन पांडेय, भुल्लनपुर स्थित पीएसी 34 वाहिनी के उप सेनानायक कैलाश सिंह, मिर्जापुर में तैनात एएसपी अजय कुमार सिंह, गाजीपुर में तैनात एएसपी सुनील कुमार सिंह एवं चंदौली में हेड कांस्टेबल गणेश राम को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अवस्था इब्राहिम उर्फ मठिया गांव में 18 अप्रैल 2012 को करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में दो बदमाश धीरज सिंह और विकास सिंह मारे गए थे। इसमें मठिया निवासी ग्रामीण रामजी के अलावा मऊ के शहर कोतवाल गोविंद सिंह शहीद हुए थे। गोविंद सिंह को मरणोपरांत पिछले साल पुलिस पदक सम्मान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ का नेतृत्व करने वाले मऊ के तत्कालीन एसपी जोगेंद्र कुमार, आजमगढ़ के तत्कालीन डीआईजी/एसएसपी विजय सिंह मीना, उनके गनर अशोक कुमार, तत्कालीन चिरैयाकोट थानाध्यक्ष बिंद कुमार, एसआई शशिभूषण राय को रविवार को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। शशिभूषण और बिंद कु मार वर्तमान में जौनपुर में तैनात हैं।


जोगेंद्र कुमार एसएसपी वाराणसी और विजय सिंह मीना बरेली जोन के आईजी हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि टीम वर्क की वजह से पुलिस को मुठभेड़ में सफलता मिली थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मुठभेड़ को क्लीन चिट दी थी। पुलिस पदक सम्मान दिए जाने की घोषणा से फोर्स का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed