फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations to send children to school, Principal and teachers given responsibility

Varanasi News: बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

Thu, 22 Jan 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations to send children to school, Principal and teachers given responsibility
आंगनबाड़ी के 5-6 साल के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ के सभागार में बैठक हुई। इसमें सभी को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अरविंद कुमार सिंह और राजीव कुमार सिंह ने दिया। डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ कार्य करते समय छोटा बच्चा बनकर ही उनको बेहतर तरीके से सिखाया जा सकता है। स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज 1, 15 दिसंबर से 31 मार्च के बीच कुल 3 महीने संचालित किया जाएगा। इसमें बच्चों का बेसलाइन और एंड लाइन आंकलन भी होगा। उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा में फाउंडेशनल स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी के अंतिम वर्ष के बच्चों (5 से 6 वर्ष) के लिए स्कूल रेडीनेस फेज 1 चलाया जाएगा। इसमें सभी लोकेटेड आंगनबाड़ी के 5 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल रेडीनेस फेज 1 के तहत कक्षा एक के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी उस स्कूल के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर और आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों को दी गई है। उन्हें इसके लिए जिलास्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 220 संकुल स्तरीय संदर्भदाता तैयार किए गए हैं जो अपने संकुल में सभी को लोकेटेड आंगनबाड़ी वाले स्कूल के प्रधान अध्यापक को एक दिन का प्रशिक्षण देंगे। संयोजन डीसी प्रशिक्षण प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed