फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations for air show in Varanasi Two new pathways constructed at Namo Ghat 5,600 guests will join PM Modi

वाराणसी में एयर शो की तैयारी: नमो घाट पर बन रहे दो नए रास्ते, पीएम मोदी के साथ होंगे 5600 अतिथि

Fri, 02 Oct 2026 02:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 02 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसे लेकर एयर फोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नमो घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलिपैड का भी जायजा लिया और उसकी मजबूती परखी।  

विज्ञापन
Preparations for air show in Varanasi Two new pathways constructed at Namo Ghat 5,600 guests will join PM Modi
वाराणसी में एयर शो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर में प्रस्तावित एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 5600 विशिष्ट अतिथियों के आने की संभावना के बीच नमो घाट पर आवागमन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एयर फोर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नमो घाट का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नमो घाट फेज-3 में बने हेलिपैड तक सीधे पहुंचने के लिए दो नए पक्के रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एक रास्ता वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट कैंपस से हेलिपैड की ओर से बनाया जा रहा है। जबकि दूसरा रास्ता फेज-3 के शुरुआत में शाही नाले के पास से हेलिपैड तक पहुंचेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जिउतिया की तैयारी के बीच अफरातफरी: मडुआ की लिट्टी-रोटी खाने से बिगड़ी महिलाओं की तबियत, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलिपैड का भी जायजा लिया और उसकी मजबूती परखी। नमो घाट पर बनाए जा रहे दोनों रास्ते करीब 40 फीट लंबे और 12 फीट चौड़े होंगे। इन रास्तों के लिए सीमेंटेड सीढ़ियां ढाली जा रही हैं। रास्ते में करीब 9 इंच की ऊंची सीढ़ियां होंगी। बीच में दो प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे और करीब 35 से 40 सीढ़ियां तैयार की जाएंगी। 

निर्माण पूरा होने के बाद इस रास्ते से सीधे हेलिपैड की ओर पहुंचा जा सकेगा। दूसरा पक्का रास्ता नमो घाट के फेज-3 की शुरुआत में स्थित शाही नाले के पास बनाया जाएगा। दोनों रास्तों का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि हेलिपैड और घाट के बीच आवाजाही सुगम हो और एयर शो के दौरान विशिष्ट अतिथियों के आवागमन को आम दर्शकों की भीड़ से अलग रखा जा सके। 

जल्द एयर फोर्स के कब्जे में होगा नमो घाट, बंद होगी लोकल एक्टिविटी
नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। जल्द ही एयर फोर्स नमो घाट को अपने नियंत्रण में लेगी। इसके बाद घाट पर होने वाली कुछ लोकल गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है। हेलीपैड क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने की तैयारी है। सुरक्षा के लिहाज से नमो घाट और हेलीपैड क्षेत्र में अनधिकृत आवाजाही और गतिविधियों को सीमित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और एयर फोर्स के अधिकारी संयुक्त रूप से सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था का मैप तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed