{"_id":"608703c58ebc3e245976a5da","slug":"preparations-fast-registration-for-vaccination-of-youth-above-18-years-will-be-done-from-tomorrow-big-vaccine-will-come-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां तेज : 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के टीकाकरण के लिए कल से होगा पंजीकरण, जल्द टीके की बड़ी खेप आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां तेज : 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के टीकाकरण के लिए कल से होगा पंजीकरण, जल्द टीके की बड़ी खेप आएगी
Mon, 26 Apr 2021 11:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:47 PM IST
सार
18 साल से ज्यादा उम्र वालों को एक मई से लगेगा टीका, जिला महिला अस्पताल, बीएचयू समेत 70 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
वाराणसी में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को टीका लगाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। केवल 4 दिन ही बचे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रों की सूची भी लगभग फाइनल की जा चुकी है। जिला महिला अस्पताल, बीएचयू समेत 70 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही कोरोना टीके की बड़ी खेप भी आ जाएगी। पंजीकरण भी 28 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार कोविन एप और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
6564 लोगों का टीकाकरण
जिला महिला अस्पताल समेत अलग-अलग केंद्रों पर सोमवार को कुल 6564 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 3412 लोगों ने पहली डोज लगवाई जबकि 3152 लोगों को दूसरी डोज लगी। बताया कि 27 अप्रैल को भी जिले के 72 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन