फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation on the soil of the arena, three sisters made UP champion by winning medals on the mattress

Varanasi News: अखाड़े की मिट्टी पर की तैयारी, गद्दे पर पदक जीतकर तीन बहनों ने यूपी को बनाया चैंपियन

Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation on the soil of the arena, three sisters made UP champion by winning medals on the mattress
पिता के निधन के बाद मां पर जिम्मेदारी, सब्जी की दुकान में बेटियां बंटाती हैं हाथ, पूर्व सीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। रायपुर में 68वीं स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत कर यूपी को चैंपियन बनाने वाली लोहता की मथुरापुर भर्थरा निवासी तीन बहनों और उनकी मां सरिता को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में सम्मानित किया। बहनों, मां और कोच प्रदीप पटेल को 51-51 हजार रुपये देकर प्रोत्साहित भी किया। पिता का निधन छह माह पहले हो चुका है। सरिता भरथरा बाजार में सब्जी की दुकान लगाती हैं।
राष्ट्रीय पदक विजेता प्रीति पटेल (10वीं) युगल बिहारी इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। जबकि जुड़वा बहनें प्राची और शशि (नौवीं) छितौनी के देवाड़ी इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। तीन भर्थरा से साइकिल चलाकर 10 किलोमीटर दूर जंसा के संजोई अखाड़े में अभ्यास करने जाती हैं। जबकि कुराश गद्दे पर खेला जाता है। प्रीति ने बताया कि स्कूल और घर के कामकाज निपटाने के बाद उन्हें खेलने का समय मिलता है। कोच प्रदीप ने बताया कि मिट्टी पर अभ्यास कर मैट पर प्रतियोगिता में पदक जीतना खिलाड़ियों की ऊर्जा और उनकी तकनीकी क्षमता को दिखाता है।
विज्ञापन

इनाम के पैसे को डाइट पर करेंगी खर्च

तीनों ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतें। पिता के सपने को साकार करने और अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अधिक मेहनत करेंगी। बताया कि पुरस्कार में मिले पैसे का प्रयोग खुराक पर करेंगी। तीनों आगामी एशियन कुराश प्रतियोगिता में खेलने के लिए मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed