फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation: Mandal Hospital gets eight ventilators from PM Care Fund

तैयारी : पीएम केयर फंड से मंडलीय अस्पताल को मिले आठ वेंटिलेटर

Tue, 25 May 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Mandal Hospital gets eight ventilators from PM Care Fund
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज हो गई है। अस्पतालों में बच्चों के लिए पीआईसीयू और एनआईसीयू के वार्ड में सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। इसके साथ ही अब जिला, मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड को भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पीएम केयर आठ फंड से वेंटिलेटर भी आ गए हैं, जिसे लगाने की प्रकिया शुरू हो गई है। इससे गंभीर बच्चों के इलाज में बड़ी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तैयारियों के तहत बच्चों के इलाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए अस्पतालों में चिल्ड्रेन वार्ड को ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को आठ वेंटिलेटर मिले हैं। 20 बेड वाले चिल्ड्रन वार्ड में वेंटिलेटर लगाने के साथ ही अब ऑक्सीजन पाइप लाइन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा अस्पताल के नेत्र रोग वार्ड को भी बच्चों के इलाज के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे कि तीसरी लहर में बेड का संकट न रहे।
विज्ञापन

बीएचयू, महिला और दीनदयाल अस्पताल में भी तैयारियां तेज
बीएचयू असप्ताल और महिला अस्पताल कबीरचौरा और दीनदयाल अस्पताल में बने एमसीएच विंग में भी तैयारियां तेज हो गई है। यहां ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाए जाने सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को भी मंगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगने के बाद मंडलीय अस्पताल में लगने वाले नए आक्सीजन प्लांट से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में वेंटिलेटर लगाने सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। पीएम केयर फंड के आठ वेंटिलेटर मिले हैं। तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के इलाज की सभी तैयारियां समय से कर ली जाएंगी।-डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी,मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed