{"_id":"6247483150fc981e120433d2","slug":"preparation-incomplete-purchase-zero-lock-hanging-at-many-centers-varanasi-news-vns6461262138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी अधूरी, खरीद शून्य, कई केंद्रों पर लटका रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी अधूरी, खरीद शून्य, कई केंद्रों पर लटका रहा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में किसानों की फसल तैयार न होने से गेहूं खरीद के पहले दिन शुक्रवार को किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। गेहूं खरीद के लिए 34 क्रय केंद्रों में से कई केंद्रों पर न तो बोरा पहुंचा और न ही केंद्र प्रभारियों को पॉप (प्वाइंट आफ परचेज) मशीन ही मिली। कुछ केंद्र तो ऐसे थे जहां ताला लटका रहा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत हुई। पहले दिन कोई खरीद तो नहीं हुई, लेकिन तैयारियों की पोल जरूर खुल गई। दरअसल जिले में खरीद के लिए विपणन विभाग और साधन सहकारी समिति के कुल 34 क्रय केंद्रों के खोले गए हैं। अधिकारियों का दावा था कि सभी केंद्रों पर पूरी तैयारी कर लिए गई है। जबकि कई केंद्रों पर न तो बोरा पहुंचा था और नहीं किसी को पॉप मशीन ही मिली।
नहीं आया एक भी किसान
चिरईगांव के नरायनपुर स्थित क्रय केंद्र सचिव ने बताया कि केंद्र पहले दिन गेहूं बिक्री के लिए कोई किसान नहीं आया। अभी गेहूं खरीद के लिए पॉप मशीन भी नहीं मिली है। वहीं, आराजीलाइन के नोनखरा क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि खरीद के पहले दिन कोई किसान नहीं आया और खरीद के लिए अभी तक न बोरा मिला और न ही पॉप मशीनें।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर किसानों ने लगाए नंबर
गेहूं की बिक्री के लिए जिले 1200 किसानों ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें खरीद के पहले दिन चोलापुर में 120 किसान, हरहुआ में 20, अराजीलाइन में दो और कादीपुर क्रय केंद्र पर एक किसान ने अगले सप्ताह तक गेहूं बेचने के लिए नंबर लगाया है।
वर्जन
गेहूं खरीद के लिए 34 पॉप मशीनें जारी की गई हैं, जो शनिवार तक सभी केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। अभी खेतों में फसल कटकर तैयार नहीं है ऐसे में खरीद अगले सप्ताह से रफ्तार पकड़ने की संभावना है। - अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला विपणन अधिकारी