{"_id":"6093f5bfeb6654678815d253","slug":"preparation-for-re-election-on-pradhan-s-vacant-seat-in-odharan-village-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओदरहां गांव में प्रधान की रिक्त सीट पर पुनर्मतदान की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओदरहां गांव में प्रधान की रिक्त सीट पर पुनर्मतदान की तैयारी शुरू
Thu, 06 May 2021 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 May 2021 07:27 PM IST
सार
पुनर्मतदान नौ मई को और मतगणना 11 मई को होगी
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मौत के चलते प्रधान की पांच और जिला पंचायत सदस्य की एक सीट रिक्त हो गई है। इनमें से सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां गांव में प्रधान की सीट पर पुनर्मतदान नौ मई को होगा। 11 मई को मतगणना होगी। इस सीट पर चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। प्रशिक्षण देने के बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी आठ मई को होगी। बाकी सीटों पर भी जल्द चुनाव होगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से तारीख की घोषणा जल्द होगी।
सेवापुरी ब्लाक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके चलते यहां प्रधान पद पर चुनाव नहीं हुआ था। पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरिस्ती के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई प्रत्याशी निर्मला की मौत 26 अप्रैल को हो गई थी। शिवदशा में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए प्रत्याशी धर्मदेव यादव की भी मतगणना से पूर्व मौत हो गई थी।
चोलापुर विकास खंड के चुमकुनी गांव निवासी वीणा सिंह छितमपुर गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। बीमारी के चलते 29 अप्रैल को वीणा सिंह की मौत हो गई थी। उधर चिरईगांव सेक्टर 4 से विजयी जिला पंचायत सदस्य सुशीला सोनकर की मौत होने से सीट रिक्त हो गई है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ओदरहां गांव में प्रधान की रिक्त सीट पर होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बाकी सीटों पर भी जल्द चुनाव होगा। इसके लिए आयोग की ओर से तारीख का ऐलान किया जाएगा।