फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for fight against third wave of coronavirus in varanasi Children with symptoms of corona will get Covid medicine kit first consignment arrived from Lucknow

तीसरी लहर से जंग की तैयारी: वाराणसी में कोरोना के लक्षण वाले बच्चों को मिलेगी कोविड मेडिसिन किट, लखनऊ से आई पहली खेप

Thu, 17 Jun 2021 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बच्चों में कोविड मेडिसिन किट का वितरण कराए जाने का फैसला लिया था, अब उस पर अमल शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को 12 हजार से अधिक मेडिसिन किट वाराणसी पहुंच गया। 

विज्ञापन
Preparation for fight against third wave of coronavirus in varanasi Children with symptoms of corona will get Covid medicine kit first consignment arrived  from Lucknow
लखनऊ से वाराणसी पहुंची पहली खेप में 12285 किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावित तीसरी  लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए शासन, प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर पीआईसीयू, एनआईसीयू बनाए जाने के बाद अब कोरोना के लक्षण वाले बच्चों में कोविड मेडिसिन किट बांटने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


12 साल तक के बच्चों को मेडिसिन किट दी जाएगी। बृहस्पतिवार को दोपहर में लखनऊ से वाराणसी पहुंची किट की पहली खेप 12285 किट आई है। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी समितियों के माध्यम से इसका वितरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बच्चों में कोविड मेडिसिन किट का वितरण कराए जाने का फैसला लिया था, अब उस पर अमल शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को 12 हजार से अधिक मेडिसिन किट वाराणसी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीसरी लहर को लेकर बेड, जांच, इलाज सहित अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के आठ ब्लॉकों के 694 निगरानी समिति, शहरी क्षेत्र के नगर निगम, रामनगर व गंगापुर नगर पालिका सहित कुल 125 वार्डों में गठित निगरानी समिति के द्वारा दवा किट का वितरण किया जाएगा। 

मेडिसिन किट में क्या हैं दवाइयां

0-5 वर्ष--पैरासिटामॉल सीरप (50 मिग्रा प्रति ), मल्टीविटामिन सीरप और ओआरएस पैकेट 
06-12 वर्ष- पैरासिटामॉल टेबलेट (500 मिग्रा की आधी गोली), मल्टीविटामिन टेबलेट, ओआरएस पैकेट, आईवर्मेक्टिन (6 मिग्रा) दी जाएगी।
(बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं को नहीं देना है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed