{"_id":"6240b2ca1d26cd3cb73e4d85","slug":"preparation-for-examination-continues-even-during-holidays-paper-reached-the-centers-varanasi-news-vns645274282","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश में भी चली परीक्षा की तैयारी, केंद्रों पर पहुंचा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश में भी चली परीक्षा की तैयारी, केंद्रों पर पहुंचा पेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा की तैयारियां रविवार को अवकाश के दिन भी होती रहीं। इसमें राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से जहां केंद्रों की मानीटरिंग सहित अन्य तैयारियां चलती रही वहीं परीक्षा केंद्रों को पेपर भी भिजवाए गए।
सोमवार को जिले में पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला, रंजनकला जबकि इंटरमीडिएट में भूगोल विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा दूसरी पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय जबकि इंटरमीडिएट में व्यवसाय अध्ययन पाठयक्रम, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश था, ऐसे में क्वींस इंटर कॉलेज में बने कॉपी संकलन केंद्र और कंट्रोल रूम दोनों पर कर्मचारी तैयारी में लगे रहे। इस बीच कुछ केंद्रों से केंद्र व्यवस्थापक के निर्देश पर कर्मचारी पेपर लेने भी पहुंचे थे। दोपहर में आटो और अन्य साधनों से लोग परीक्षा का पेपर लेने पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है।