फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for counseling in BHU from first week of December

बीएचयू में दिसंबर के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग की तैयारी

Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation for counseling in BHU from first week of December
बीएचयू में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को कांउसिलिंग का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से दिसंबर के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग कराने की तैयारी चल रही है। कुछ पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन जबकि कई में ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जा सकती है। इसी सप्ताह तिथि पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी की प्रवेश परीक्षा में इस बार चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एनटीए की ओर से कराई गई प्रवेश परीक्षा के बाद सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया। नियमानुसार एनटीए की ओर से अभ्यर्थियों के ई मेल पर परिणाम भेजा जा चुका है। हर कोई एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा में मिले नंबरों की जानकारी लेने में जुटा है। इस बीच काउंसिलिंग की तिथियों के साथ ही इसकी प्रक्रिया को लेकर मंथन शुरू हो गया है। यूजी में ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों और पीजी में केवल ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके हिसाब से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने की तैयारी है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की ओर से तिथि और कांउसिलिंग की व्यवस्था पर आधिकारिक फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed