फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant married woman committed suicide in varanasi after year and half of marriage

Varanasi: शादी के डेढ़ साल बाद गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगाकर की जान दी, पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 08:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 08:15 PM IST
सार

वाराणसी के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्काबाद चांदपुर की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। मुंबई रहने वाला संतोष कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। बुधवार रात प्रियंका ने अपने कमरे में फंदे से लटक गई। 

विज्ञापन
pregnant married woman committed suicide in varanasi after  year and half of marriage
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की गर्भवती पत्नी प्रियंका यादव (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सिंधौरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में सिंधौरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिंधौरा थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व चौबेपुर क्षेत्र के मुस्काबाद चांदपुर की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। संतोष मुंबई में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर आया था। बुधवार की रात प्रियंका अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर ली। काफी देरी तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो परिवार के लोगों को अनहोनी की शंका हुई।
विज्ञापन


परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी। सिंधौरा थानाध्यक्ष अशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के मायके वालों की तहरीर के आधार पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने फंदा लगा कर जान दी

फूलपुर थाना क्षेत्र के निमाईच गांव में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार अवसाद की वजह से किशोर ने जान दी है। किशोर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

निमाईच गांव निवासी संजय तिवारी के दो बेटों में छोटा 16 वर्षीय पुत्र आर्यन तिवारी पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा पास किया था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने रस्सी से फंदा लगा लिया। आर्यन के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक कुमार राणावत ने बताया कि किशोर की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि अवसाद या मानसिक तनाव की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed