{"_id":"5bfa8968bdec2241595ba185","slug":"pravasi-bharatiya-sammelan-finding-family-roots-and-make-strong-relation-to-guests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलनः पारिवारिक जड़ें खोजकर मेहमानों से जोड़ेंगे मजबूत नाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलनः पारिवारिक जड़ें खोजकर मेहमानों से जोड़ेंगे मजबूत नाता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन भारत से नाता रखने वाले प्रवासियों की जड़ें खोजकर उनके रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की वंशावली से लेकर जड़ों तक की जानकारी प्रशासन जुटा रहा है।
विदेश मंत्रालय से पंजीकरण कराने वाले मेहमानों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों से जुड़े प्रवासियों की जानकारी भी मंगाई जा रही है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को उनके पूर्वजों और मूल निवास से जोड़ने की भी कवायद की जाएगी।
इसके लिए स्थानीय प्रशासन विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले मेहमानों की पूरी जानकारी और यहां रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को भी चिन्हित किया जा रहा है। कई ऐसे प्रवासी हैं, जो लंबे समय से भारत से दूर हैं और पारिवारिक सदस्यों से संपर्क में नहीं हैं। ऐसे सदस्यों को उनके गांव आदि भी ले जाने की तैयारी है। इस आयोजन के जरिए प्रवासियों को भारतीय होने का अहसास कराया जाएगा।

पूरी जानकारी जुटाई जा रही
प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों को जानने के लिए विदेश मंत्रालय की टीम रविवार को वाराणसी आएगी। टीम मौके का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के भारत से रिश्तों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कई पीढि़यों से भारत से दूर रहने वाले प्रवासियों को उनके परिवार की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के भारत से रिश्तों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कई पीढि़यों से भारत से दूर रहने वाले प्रवासियों को उनके परिवार की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।