फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pran Pratishtha Festival of Mani temple begins in varanasi

मणि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, धर्म सम्राट करपात्री महाराज की तपोस्थली पर हुआ शुभारंभ

Mon, 24 Feb 2020 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha Festival of Mani temple begins in varanasi
मणि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपोस्थली पर निर्मित मणिमंदिर का प्रांगण वैदिक ऋचाओं से गुंजायमान हो उठा। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के प्रांगण में मणि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार से आरंभ हुआ। वैदिक आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि से प्रायश्चित विधान संपन्न कराया गया। शाम को धर्म संघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


रविवार को यजमानों को संकल्प कराया गया तत्पश्चात उनका क्षौर कर्म किया गया। उसके बाद यजमानों द्वारा ठाकुर जी का पंचामृत से दसविधि से स्नान कराया गया। तत्पश्चात षोडशोपचार विधि से विष्णु पूजन किया गया। शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा हवन कर प्रायश्चित विधि संपन्न हुई। यजमान गिरीश चंद्र तिवारी, रवि दीक्षित, विष्णुदेव तिवारी और रमेश ओझा रहे।
विज्ञापन




धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कर्मकांड संपन्न कराया गया। महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। अभी तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरणि मंथन से यज्ञ कुंड में प्रज्ज्वलित होगी अग्नि
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अतिरूद्र महायज्ञ सोमवार से प्रारंभ हो गया। इसके लिए 81 गुणे 81 वर्ग मीटर के आकार का विशाल एवं भव्य यज्ञ मंडप तैयार किया गया था। यज्ञ कुंड में कुल 33 कुंड बनाए गए हैं, जिसमें 200 वैदिक भूदेव 25 लाख वेदमंत्रों से संपूर्ण परिसर को अभिसिंचित करेंगे।

सुबह 8:30 बजे धर्मसंघ से जलयात्रा निकाली गई, जो अस्सी घाट पहुंची। वहां से कलश में जल भरकर यात्रा वापस धर्मसंघ आकर समाप्त हुई। इसके बाद 10:30 बजे श्रद्धालुओं का मंडप प्रवेश कराया गया। अपराह्न 2 बजे अरणि मंथन कर यज्ञ कुंड में आहुतियां प्रारंभ हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed