{"_id":"588276714f1c1bb176efe253","slug":"pramod-nigam-murder-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर थाना घेरने की चेतावनी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर थाना घेरने की चेतावनी दी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Jan 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव प्रमोद निगम के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से संगठन के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को पार्क में धरना-प्रदर्शन समिति के लोगों ने गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी थी। शुक्रवार को फिर से धरना-प्रदर्शन कर सिगरा थाने के घेराव की चेतावनी दी। साथ ही जवाहर मार्केट स्थित शराब के ठेके को तत्काल बंद कराने की मांग की।
धरना स्थल पर पहुंचे सीओ ने शराब का ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया। समिति के लोगों ने चेताया कि उनकी 10 सूत्री मांगाें पर अमल नहीं हुआ तो यह धरना प्रदर्शन लगातार दिन में एक से तीन बजे तक चलता रहेगा। धरने का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन हरीश मिश्रा ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, मनोज अग्रहरि, नूर मोहम्मद, रोशन अग्रहरि, अरविंद श्रीवास्तव मौजूद थे।