फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Praises of Shakti resounded in the court of Baba Vishweshwar.

Varanasi News: बाबा विश्वेश्वर के दरबार में गूंजी शक्ति की स्तुति

Tue, 13 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Praises of Shakti resounded in the court of Baba Vishweshwar.
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिवस सोमवार को पुरातन परंपरा के अनुसार, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से काशी की अधिष्ठात्री शक्ति स्वरूपा मां विशालाक्षी के लिए शृंगार सामग्री बाबा विश्वेश्वर को विधि-विधानपूर्वक अवलोकित कराकर अर्पित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में विद्वान शास्त्रियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ किया गया। इस दौरान समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की गई।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही धाम का वातावरण संध्या पहर कला और संगीत के रंगों से सराबोर हो उठा। धाम स्थित शंकराचार्य चौक (मंदिर चौक) में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उद्घोषिका मीनाक्षी दीक्षित के संचालन में हुआ। कार्यक्रम में भजन गायिका दिव्या दुबे और गायक सनी मिश्र ने अपने साथी कलाकारों के साथ देवी भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं मांडवी सिंह के नृत्य समूह ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed