{"_id":"69af2ca73060379bac0db8c6","slug":"prabhatpheri-will-be-taken-out-for-15-days-1101-devotees-will-offer-silver-flag-to-lord-hanuman-varanasi-news-c-20-vns1056-1314979-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 15 दिनों तक निकलेगी प्रभातफेरी, 1101 भक्त हनुमान प्रभु को चढ़ाएंगे रजत ध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 15 दिनों तक निकलेगी प्रभातफेरी, 1101 भक्त हनुमान प्रभु को चढ़ाएंगे रजत ध्वजा
विज्ञापन
सिद्धगिरि बाग में श्रीहनुमान ध्वजा प्रताप फेरी समिति की ओर से बैठक करते सदस्य। संवाद
- फोटो : Samvad
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से हनुमत महोत्सव पर 19 मार्च से निकलने वाली ध्वजा प्रभात फेरी की तैयारी को लेकर बैठक सोमवार को श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक होटल में हुई। समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा और संयोजक यतींद्र कथूरिया ने बताया कि हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी 25 वर्षों से लगातार निकाली जाती है। इस बार यह उत्सव समाज की एकता के पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
19 मार्च 2026 को धर्मसंघ से सुबह 5:40 बजे भगवान हनुमान की आरती उतार कर हनुमान ध्वजा आरती उतार कर भक्तों को हनुमान ध्वजा देकर प्रभात फेरी शुरू होगी। प्रभातफेरी रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर तक जाएगी और प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की जाएगी। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु की आरती उतारी जाएगी। गोपाल तुलस्यान कृष्ण कुमार काबरा ने बताया कि रजत ध्वजा भक्तों के सहयोग से बनवाई जा रही है, जो हनुमान जी को चढ़ाई जाएगी। सुंदरकांड पाठ और श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से भजन कीर्तन होगा।
अंतिम दिन दो अप्रैल को विशाल शोभायात्रा धर्मसंघ से निकाली जाएगी जिसमें सीता, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी की जीवंत झांकी सजाई जाएगी। 1101 महिलाएं, पुरुष हनुमान ध्वजा लेकर चलेंगे, जो रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर तक जाएंगे। प्रभु के श्रीचरणों में ध्वजा अर्पित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। प्रभु को सवामणि का भोग लगेगा। बैठक में महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, विश्वनाथ पोद्दार, रघुदेव अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, विजय मोदी, दीपक श्रीवास्तव, गुंजन जालान आदि रहे।