{"_id":"57ace3944f1c1b0445ee5ee1","slug":"power-water-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न पानी, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न पानी, चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 12 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की बेमियादी कटौती से बेजार लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और वे बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए और रास्ता जाम कर दिया। वाकया गुरुवार की रात मानस मंदिर इलाके का है। स्थानीय लोगों का कहना था कि 30 घंटे से बिजली नदारद है। इस बाबत जब भी बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा जा रहा है तो उनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है कि आखिर बिजली की आपूर्ति कब बहाल होगी। कहा कि बिजली की कटौती के चलते पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है।
मानस मंदिर के पास सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली समस्या के लिए स्थानीय जेई कम जिम्मेदार नहीं। लोगों ने जेई को तत्काल निलंबित कर प्रभावित इलाकों मानस मंदिर, दुर्गाकुंड, भक्तिनगर कालोनी, साकेत नगर, शंकुलधारा, भदैनी, कबीरनगर आदि इलाकों में तत्काल बिजली आपूर्ति की मांग की। मालूम हो कि बिहार के पुसौली में पावर ग्रिड के टॉवर में आई खराबी के चलते साहूपुरी से भिखारीपुर की आपूर्ति बुधवार की रात 11:10 बजे से ठप है।