{"_id":"66459f2a14add4515908a436","slug":"power-supply-system-bad-schedule-in-varanasi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम, बेपटरी हुआ शेड्यूल, कटौती ने किया बेहाल; टूटकर गिर रहे हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम, बेपटरी हुआ शेड्यूल, कटौती ने किया बेहाल; टूटकर गिर रहे हैं तार
Thu, 16 May 2024 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 11:23 AM IST
सार
Varanasi News: गर्मी में बिजली कटौती लोगों को रुला दिया है। दिन हो या रात बिजली कब कट जाएगी, उसका शेड्यूल नहीं है। बुधवार को लहरतारा, पांडेयपुर, सामनेघाट, मंडुवाडीह, औरंगाबाद, जद्दूमंडी, सिद्धगिरी बाग, लल्लापुरा, शिवपुर, द्वारिका कॉलोनी, सुंदरपुर, भिटारी आदि जगहों पर बिजली आती-जाती रही। यहां रात में कुछ जगहों पर एक से दो घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
हादसे के बाद गिर गया ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम की ओर से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में लगातार कटौती की जा रही है। लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार को देर रात 12 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। कई जगह तार टूटकर गिर रहे हैं और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं भी बढ़ी है। लो वोल्टेज की समस्या ने भी मुसीबत और बढ़ा दी है। इससे पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
जल गया ट्रांसफार्मर, गिरने लगा तेल, एम सील लगाकर जोड़ा
लहरतारा पुल के पास और भगवानपुर-छित्तूपुर मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर जल गए। इससे कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहा। लहरतारा में रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद किसी तरह ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाया गया। यह भी काम नहीं कर रहा था। ट्रांसफार्मर में से तेल गिर रहा था। एम सील लगवाकर तेल गिरना बंद किया गया। बुधवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
रात नौ बजे कटी बिजली, अगले दिन सुबह 11 बजे आई
भगवानपुर निवासी प्रमोद राय, अनुराग पटेल, रोहित शुक्ला, मोनू सिंह चंदेल आदि ने बताया कि रात करीब 9 बजे बिजली कटी थी। उपकेंद्र पर पहले तो फोन नहीं उठा, बाद में किसी तरह उठा तो यही बताया गया कि सुबह बिजली आएगी। बुधवार सुबह 11 बजे किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
बोले लोग
कॉलोनी में बिजली कब कट जाएगी, इसका कोई शेड्यूल नहीं है। बुधवार की सुबह भी बिजली कट गई। इसके अलावा पिछले कई दिनों से ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। - अनुराग सिंह, शिवपुर
एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति खराब है। मंगलवार की देर रात ट्रांसफार्मर जलने के कारण अंधेरे में रहना पड़ा। कई बार फोन करने के बाद किसी तरह कर्मचारी आए। - अमित सिंह चिंटू, पार्षद, भगवानपुर
गर्मी के इस मौसम में कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या अधिक हो गई है। पानी भी नहीं भर पा रहे हैं। बिजली कटने के बाद आपूर्ति बहाल होने में भी समय लग रहा है। - राजगुप्ता, न्यू बेदौली
वर्जन
जहां ट्रांसफार्मर जल रहे हैं या तार टूट रहे हैं, उसकी तुरंत मरम्मत करवाई जा रही है। सभी अधीक्षण, अधिशासी अभियंताओं को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए निगरानी करते रहने का निर्देश दिया गया है। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता