फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power outage for seven hours due to lack of electricity supply in varanasi

गर्मी में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति: 17 घंटे बाद सुधरा ट्रांसफॉर्मर, शहर में सात घंटे तक गुल रही बिजली

Thu, 19 Jun 2025 11:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

Varanasi News: जिले में विद्युत आपूर्ति की मानक खपत से अधिक खपत गर्मी के समय हो रही थी, लेकिन अब बरसात के शुरू होने के बाद खपत कम होने के साथ लोकल फॉल्ट से निजात भी नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
power outage for seven hours due to lack of electricity supply in varanasi
केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बारिश के बाद और लड़खड़ा गई है। दो दिनों की बारिश ने शहर से लेकर गांव तक लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ा दी है। ट्रांसफॉर्मर जलने और तार टूटने के बाद लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। कछवा रोड में 17 घंटे बाद जला ट्रांसफॉर्मर बन सका। शहरी इलाके में भी आपूर्ति का संकट गहराता जा रहा है। 

विज्ञापन


सारनाथ, चौक, मैदागिन में बुधवार को दिन में पांच से छह घंटे बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। जिले में विद्युत आपूर्ति की मानक खपत से अधिक खपत गर्मी के समय हो रही थी, लेकिन अब बरसात के शुरू होने के बाद खपत कम होने के साथ लोकल फॉल्ट से निजात भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र के ठटरा गांव में मंगलवार रात 12 से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। बुधवार शाम 5 बजे तक बिजली आई। लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठटरा विद्युत उपकेंद्र की जेई दीक्षा सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया है। अब लोगों को बेहतर आपूर्ति मिलेगी। पूरे व रूपापुर फीडर की बिजली 11:30 से 1 बजे तक कटी रही। रोहनिया विद्युत उपकेंद्र से दोपहर 1 बजे कटी बिजली 4 बजे बहाल हुई। शहरी इलाके में मच्छोदरी उपकेंद्र से बुधवार सुबह 4 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सप्तसागर दवा मंडी में बिजली की आवाजाही से दवा व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

पेड़ की डाली से टूटा तार, 9 घंटे बिजली गुल 

चिरईगांव इलाके में विद्युत उपकेंद्र छाहीं के तहत छाही और बीकापुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से 11000 वोल्ट का तार टूट गया। इससे कई ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज उड़ गए। इन फॉल्ट से उपकेंद्र से 30 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। इसके बाद भी दोपहर करीब 3 बजे आपूर्ति बहाल हुई।

मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम बस्ती में बीते सोमवार को बिजली गिरने से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर बुधवार देर शाम तक भी नहीं बन सका। इससे 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, औरंगाबाद धोबियाना गली में बुधवार की सुबह करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed