{"_id":"5a9d652a4f1c1bd9388b4c49","slug":"power-minister-shrikant-sharma-held-review-meeting-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री की बैठक में विधायकों ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री की बैठक में विधायकों ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी में विधायकों और अधिकारियों संग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों और विधायकों संग समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान बलिया और जौनपुर के विधायकों ने विद्युत विभाग के अभियंताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा कर दिया।
बलिया के विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा कि अभी समीक्षा बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से विकास के जो आंकड़े पेश किए हैं। वे सच्चाई कोसों दूर है।
बात बलिया जिले की जाए तो चंदवक, शिवविहार समेत कई गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक बिजली का करंट नहीं दौड़ा है जबकि आंकड़ों में बलिया में काम पूरा कर लेने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, विभागीय अफसरों और दबंग ठेकेदारों के गठजोड़ के चलते आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
जनता को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कनेक्शन देने में आनाकानी की गई। दबाव बनाने पर किसी तरह कनेक्शन मिला। इसी प्रकार जौनपुर के विधायक ने कहा कि आपके संज्ञान में यह बात है कि मैंने 64 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की सूची करीब छह माह पूर्व सौंपी थी।
इसमें से अभी तक महज 30 ट्रांसफॉर्मरों की ही क्षमतावृद्धि हुई। इसी से साबित होता है कि मुख्यमंत्री योगी सरकार की छवि धूमिल करने में विभागीय अभियंता पीछे नहीं है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बलिया जिले का मैं प्रभारी भी हूं। यह गंभीर मामला है।
उन्होंने पावर कॉरपोरेशन की एमडी अपर्णा की इस मामले में खुद निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी रहे।

सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल: ऊर्जा मंत्री
कमिश्नरी में विधायकों और अधिकारियों संग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के बाद विपक्ष में घबराहट देखने को मिल रही है। सपा बसपा का गठबंधन बेर और केले का मिलन है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के लिए में दोनों का गठबंधन बेमेल है।
विपक्ष कहता है कि एक साल मेें योगी सरकार ने कुछ काम नहीं दिया है। फिर गठबंधन क्यों किया है। भाजपा के रथ को जनता पीछे से धक्का दे रही है। जिसकी वजह से हमें कोई भी रोक नहीं सकता है।
श्रीश्री रविशंकर के अयोध्या मंदिर के बयान पर मंत्री ने कहा कि भगवान राम के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। भारतवासी चाहते हैं अयोध्या में राम मंदिर बने। मामला कोर्ट में है। लोगों की भावना जुड़ी है।
करें 1912 पर शिकायत, मिलेगी राहत
ऊर्जा मंत्री ने जनता से अपील किया कि बिजली संबंधित कोई समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करें ताकि उसका निस्तारण हो सके। उन्होंने टोल फ्री नंबर के आपरेटर को हिदायत दी कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत यदि मिलती है तो वह सुनिश्चित करें कि 48 घंटे के अंदर उसे बदला गया या नहीं। इसके लिए शिकायतकर्ता से बात करें और उससे फीडबैक लें। ध्यान रखें कि ट्रांसफार्मर बदल जाने के बाद ही पूरा ब्योरा रिपोर्ट में दर्ज कर उस शिकायत की फाइल बंद करें।